गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा उप नगर थाना इलाके के हरीचक में मंगलवार की सुबह पटरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है ।
युवक की पहचान प्रकाश दास (30 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड में चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता टूपलाल दास और पत्नी अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंची । देखा कि प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया । फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान क्यों दी है इसके कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है । इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है हालांकि चर्चा है कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हुआ था आंशका है कि इसी से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया है। प्रकाश की मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
