पानीपत। पानीपत के गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में चोरों ने एक ई-रिक्शा चालक के बंद मकान का ताला तोड़कर वहां रखे संदूक से सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित व्यक्ति ने किशनपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में यासिन ने बताया कि वह गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है।
गत दिवस वह अपने घर पर ताला लगाकर रिक्शा चलाने निकल गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। यासिन ने बताया कि जब वह दोपहर को घर वापस आया, तो उसने देखा कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और लोहे का संदूक भी खुला हुआ था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखे गहने चोरी कर लिए।
जिनमें एक मंगलसूत्र, एक नथनी, एक माथे का टीका और तीन नोजपिन समेत चांदी के दो जोड़ी हथफूल शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर मंगलवार को पुलिस में दरख्वास्त दी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में मकान से लाखों रुपए के गहने चोरी
Apr 8 2026 12:08PM
203650
1
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











