बोकारो । झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने
बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रांची
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, समर्थकों के उग्र विरोध के
बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एक जनसभा को संबोधित
करने के बाद जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी।
बोकारो जिला निर्वाचन
पदाधिकारी के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान रांची पुलिस ने जयराम को
गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी रांची के नगड़ी थाना में विधानसभा घेराव को
लेकर दर्ज (48/22) मामले में हुई। डीएसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की
टीम बोकारो समाहरणालय के बाहर मुस्तैद थी। डीएसपी के नेतृत्व में रांची
पुलिस की टीम बोकारो पहुंची थी। गिरफ्तारी को लेकर जयराम महतो के समर्थक
हो-हंगामा करने लगे। इसके बाद जयराम को पुलिस ने छोड़ दिया।
इस बाबत
बोकारो डीसी विजया जाधव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त हूं।
इसलिए फिलहाल कुछ बता नहीं सकती। बोकारो एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी की
पुष्टि नहीं कर सकता। रांची पुलिस से इसकी जानकारी लें। इस मामले में रांची
के ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम वहां गयी है।
बोकारो संसदीय सीट से नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थकों के विरोध पर छोड़ा
Manisha Singh
May 1 2024 5:59PM
200875
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
