BREAKING NEWS

आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है हूल दिवस : जुबैर अहमद

आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है हूल दिवस : जुबैर अहमद


खूंटी । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, खूंटी ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में दिवंगत झामुमो के जिला सचिव स्वर्गीय सुशील पाहन की पुण्य स्मृति में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सादगी और संघर्ष हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।

जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वीर शहीदों के आदर्शों पर चलकर संगठन और समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, मनोज मंडल, शंकर सिंह मुंडा, मौजीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscribe Now