पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। इस हादसे में 50 हजार रुपये नगद सहित करीब आठ लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरा मकान जल जाने से दिलीप पाठक और उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:30 बजे घर के भीतर जलाए गए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग सोए हुए थे। इस कारण आग लगने की जानकारी समय पर नहीं हुई। देखते-देखते कंडी- बांस का कच्चा मकान जलने लगा। घर के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग जुटे और मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे तक मेहनत करने के बाद आग बुझाई। आग मंगलवार रात 2:00 बजे बुझी।
दिलीप पाठक के अनुसार उसकी पांच बेटियां हैं। कच्चे मकान में दो बेटी और उनका पूरा परिवार रहता था। अगल बगल तीन बेटियों का घर है। घटना के समय दिलीप पाठक और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। मंगलवार सुबह पहुंचे।
दिलीप पाठक ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि एक नतनी की शादी की तैयारी की जा रही थी। सगाई करनी थी, इसके लिए कई तरह के सामान खरीद कर रखे गए थे।
इस घटना में सगाई के सामान समेत सोने चांदी के जेवरात, नगद 50 हजार रुपये, खाद्य सामग्री, पहनने ओढ़ने एवं बिछाने के कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान चलकर नष्ट हुए हैं। पूरा मकान जल जाने के कारण बेटी के घर रहना पड़ेगा।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











