बोकारो। चास के सोलागिडीह स्थित संत निरंकारी भवन के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे रघुवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रघुवर अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने चास–धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की ओर से परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है। फिलहाल वार्ता जारी है और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है।
शादी समारोह से लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत
Udai Prakash
Mar 12 2026 1:05PM
200576
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
