सक्ती। जिले के बहेराडीह गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है।
सक्ती में बड़ी चोरी: बहेराडीह गांव में लाखों के जेवर और नगदी पार, गांव में दहशत
Apr 10 2026 4:42PM
202450
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











