नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल प्रवास के दौरान बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराये जाएं और असहाय व बेघर लोगों को समय पर राहत मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि नगरों और कस्बों में सायंकाल नियमित रूप से अलाव जलाये जाएं और इनकी सतत निगरानी की व्यवस्था की जाये। साथ ही आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, वितरण और निगरानी की दैनिक रिपोर्ट प्रशासन द्वारा प्रस्तुत की जाये, ताकि ठंड से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयास प्रभावी रूप से लागू हो सकें।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी नगर में होने लगी ठंड महसूस की। ठंड से बचाव के लिये एक ठेले से चाय पी और बाजार में जलती अलाव से हाथ भी सेके।
मुख्यमंत्री ने ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए व्यवस्था करने के दिए निर्देश
Nov 27 2025 4:10PM
203360
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











