पिथौरागढ़। धारचूला (पिथौरागढ़) भारतीय सेना की कुमाऊँ स्काउट्स यूनिट ने एक सराहनीय पहल करते हुए गालाती प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। गालाती गांव, जो धारचूला का एक दूरस्थ इलाका है, भारतीय सेना की इस मानवीय पहल से लाभान्वित हो रहा है।
सेना के जवानों ने बच्चों को पेन, कॉपी, पेंसिल, बैग और अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान की। बच्चों में इन उपहारों को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने भी सेना के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों में बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ेगी।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि उनमें राष्ट्रसेवा की भावना भी जागृत करना है। इस पहल से बच्चों को समाज के उत्थान और आगे चलकर सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा भी मिली है।