पूर्णिया। विधायक विजय कुमार खेमका ने बिहार सरकार द्वारा खेल के विकास एवं खिलाडी को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारम्भ को एतिहासिक बताया है । पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के नौ पंचायतों में चिन्हित स्थान पर पटना से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा शेष पांच पंचायत में भी खेल मैदान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा ।
विधायक ने कहा सरकार के योजनानुसार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माण किये जाने वाले खेल मैदान पर बास्केट बॉल, वोलीबॉल, रनिंग ट्रेक और बेडमिन्टन खेल की सुविधा होगी तथा ऊँची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी, खो खो खेलों की सुविधाएँ स्थानीय आवश्यकता अनुसार विकसित की जाएगी ।
विधायक ने पूर्णिया डिपो को आठ नयी डीलक्स बस देने तथा पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । श्री खेमका ने कहा एनडीए की सरकार में बिहार का चहुमुखी विकास हो रहा है । केंद्र एवं राज्य की सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुँच रहा है ।
आम जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर है । खेमका ने कहा विधान सभा के चुनाव में 225 का आंकड़ा पार कर पुनः एनडीए की प्रचंड बहुमंत से सरकार बनेगी तथा महागठबंधन का सुफरा साफ़ होगा ।
पंचायतों में खेल मैदानों का शुभारंभ ऐतिहासिक: विधायक खेमका
udai prakash
Dec 20 2024 8:59PM
201405
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
