मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार देर रात नूराबाद थाना क्षेत्र के बिचौला-मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे मेंस्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर टक्कर के बाद करीब 200 मीटर तक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 06 सीए 5944 और कंटेनर क्रमांक एमपी 06 आर 2762 के बीच रविवार देर रात लगभग 11:15 बजे आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना, निवासी सहराना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में वह अकेले सवार था।
वाहन में फंसा शव, मशक्कत के बाद निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। टक्कर की तीव्रता के कारण चालक का शव स्कॉर्पियो में बुरी तरह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। आज साेमवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
कंटेनर चालक फरार
थाना प्रभारी सौरभ पुरी के अनुसार, कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच सीधी भिड़ंत हुई है। कंटेनर टक्कर के बाद कुछ दूरी पर खेत में पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मुरैना में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत
Udai Prakash
Feb 16 2026 11:03AM
200558
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
