कैथल। खनोदा गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइकसवार एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। होमगार्ड सिविल लाइन थाने में तैनात था।पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बताया गया कि बुधवार काे फरल निवासी 41 वर्षीय मोहन सिंह सुबह अपनी बाइक से डयूटी पर जा रहा था, तभी गांव खनोदा के पास उसकी बाइक को एक कार
ने टक्कर मार दी। जिससे बाइकसवार होमगार्ड सड़क पर गिर गया और उसके सिर और सीने में काफी गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसके परिजनों को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पूंडरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











