मधुबनी,। जिला के लखनौर प्रखंड के दीप गांव में रविवार को नव
निर्मित तालाब का यज्ञ अनुष्ठान किया गया। पूर्व कुलपति डा शशिनाथ झा ने
निजी कोष से पैत्रिक गांव के जमीन पर सकल कल्याणार्थ नव निर्मित तालाब का
पूजा - अर्चना कर आमजन को सुपुर्द किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पोखर का
यज्ञ मंडप पर यजमान विद्यावाचस्पति डा सदानन्द झा ने मनोयोग से अनुष्ठान
सम्पन्न किया।
नव निर्मित तालाब का उद्घाटन कामेश्वर सिंह दरभंगा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने किया। अवसर पर
उपस्थित गणमान्य साहित्यकार व विद्वत जनों ने जन सरोकार से जुड़ाव को तालाब
निर्माण की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कुलपति डा
लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण व व्यवहारिक स्वरूप
में जलाशय निर्माण ऐहिलौकिक पुण्यप्रद कार्य है। शास्त्रीय विधान से
षोडशोपचार पूजा अनुष्ठान के साथ तालाब यज्ञ की महत्ता देवता- पीतर के प्रति
धर्म कर्म आस्था का प्रतीक माना गया है। तालाब के निर्मित धन जमीन दाता
पूर्व कुलपति डा शशिनाथ झा ने कहा कि पितामह शिवनाथ झा व पिता गंगानाथ झा
द्वारा तत्कालीन समय तालाब का निर्माण करवाया गया। परन्तु बदलते परिवेश
में सभी तालाब अतिक्रमित हो गया।अपने जीवन कालिक रोजगार से उपार्जित धन से
तालाब का निर्माण सकल जन कल्याणार्थ करबाया।
अवसर पर अमल कुमार झा
ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शहरीकरण के इस दौर में तालाब का धड़ल्ले से
अतिक्रमण हो रहा है। डा शशिनाथ झा निजी कोष अपने पैतृक गांव के जमीन पर
वृहत तालाब का निर्माण करबाकर मिशाल कायम किया है। यज्ञ स्थल पर पूर्व
कुलपति डा रामचन्द्र झा,डा लक्ष्मी नाथ झा ,प्राचार्य काशीनाथ झा,डा
अरविन्द अक्कू,पं कमल नाथ झा, स्थानीय ग्रामीणों सहित कई विद्वतगण उपस्थित
रहे।
धार्मिक दृष्टिकोण से तालाब निर्माण ऐहिलौकिक पुण्यप्रद कार्य- डा लक्ष्मी निवास पाण्डेय
Jul 7 2024 5:11PM
203132
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











