जयपुर। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तेज धूप के साथ गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत अधिकांश शहरों में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सबसे अधिक गर्मी कोटा और बाड़मेर में रही, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जिससे रात में भी गर्मी का असर महसूस होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहे।
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी और घड़साना में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ यहां भी तापमान बढ़ गया।
राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। जोधपुर में 37.8, उदयपुर में 37.1, चित्तौड़गढ़ में 37.2, जालौर में 37, बीकानेर में 36.6, जयपुर और भीलवाड़ा में 36.5, अजमेर में 35.4 और पाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।
तेज धूप और बढ़ते तापमान के चलते आमजन को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी, जिससे दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब
Apr 12 2026 3:31PM
202402
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











