BREAKING NEWS

पलवल का बालक गंगा में डूबा

पलवल का बालक गंगा में डूबा


ऋषिकेश, । थाना मुनिकी रेती के अंतर्गत मंगलवार की सुबह ओशो आश्रम के पास गंगा स्नान करने आए हरियाणा का एक बालक गंगा में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम में खोज अभियान शुरू किया है। एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि उमेश कुमार नामक 14 वर्षीय बालक गंगा में डूब गया है। बच्चा हरियाणा के जिला पलवल के ग्राम टिकरी ब्राह्मण निवासी हुकुमचंद का लड़का है। उमेश अपने गांव के बलदेव सिंह के साथ आश्रम संत आसाराम ब्रह्मपुरी में आया था। आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाते समय उमेश कुमार बह गया है। उमेश कुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसकी खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम कोशिश कर रही है।


Subscribe Now