नालंदा। नालंदा जिला मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभुकों को कार्यादेश सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित 28 लाभुकों को आवास निर्माण हेतु कार्यादेश प्रदान किया गया।
ईओ वरुण कुमार दुबे ने जानकारी दी कि इन लाभुकों के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभुकों को कुल 2.5 लाख रुपये की सहायता तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किस्त की राशि से लाभुक को लिंटर तक का निर्माण कार्य करना होगा। इसके पश्चात नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मी स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।
ईओ ने यह भी बताया कि पहले चरण में कुल 70 लाभुकों का चयन किया गया है जिनमें से 28 लाभुकों को कार्यादेश दिया जा चुका है। शेष लाभुकों के कागजात की जांच हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शेष लाभुकों को भी कार्यादेश प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 28 लाभुकों को मिली पहली किस्त की राशि
Udai Prakash
May 30 2025 2:00PM
201104
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
