सिरसा । उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने शनिवार को
रॉयल हवेली में बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की एक सभा में भाजपा
प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान करने की भावपूर्ण अपील की।
प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ लोगों के
आशीर्वाद का कवच पहनकर दुनिया में चल रहे सोमालिया के डाकुओं को समाप्त
करके पाकिस्तान को भी जिंदाबाद का नारा अमेरिका और यूक्रेन से लगवाया है।
रामधारी
सिंह दिनकर की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि एक
हाथ में कमल, एक हाथ में खरब दीप्त विज्ञान, उठकर चल रहा है धरती पर
हिंदुस्तान। इस कमल की एक पंखुड़ी जो डंडी है उसको हम भीम संस्कृति कहते
हैं, एक पंखुड़ी है बालक की मुस्कान, एक पंखुड़ी का नाम है बालिका का अर्चन,
एक पंखुड़ी का नाम है मुरली की तान, एक पंखुड़ी का नाम है रसखान की अजान और
एक पंखुड़ी का नाम है क्राइस्ट का ज्ञान, ये है कमल का निशान। स्वाभाविक रूप
से इसी को विकसित भारत कहते हैं और इसी को लेकर हम चलते हैं।
प्रो.
गणेशीलाल ने कहा कि हमने विकसित भारत का सपना देखा है, उस विजन को आगे
रखकर चल रहे हैं। भारत की सनातन संस्कृति को हमने पुनर्जीवित करने के लिए
काम करना है। भारत में भ्रष्टाचार का खात्मा और राम राज्य की स्थापना हमारा
मकसद है। हम चाहते हैं कि देश के आम गरीब, मजदूर और कमजोर की व्याकुलता को
दूर करने का काम करें। इस दिशा में असीम प्रयास हुए हैं और आगे भी होनेे
हैं। इस मकसद की पूर्ति के लिए देश के सामने भाजपा एकमात्र विकल्प है।
इस
अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा
कि भाजपा आम आदमी की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी है। अंतोदय का दर्द समझने
वाली पार्टी है। उन्होंने भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह का
स्वागत करते हुए कहा कि गुरविंद्र सिंह जैसे लोग समाज में अनुकरणीय उदाहरण
हैं। उन्हें पिछले दिनों पद्मश्री का अवार्ड मिला था। हमारे जिले की
संस्थाएं अनुकरणीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डिग्निटी ऑफ लेबर
का कांसेप्ट हमने सिरसा से शुरू किया। सबसे पहले ई-रिक्शा इसी जिले में
शुरू हुई थी। यह वर्ष 2009-10 की बात है।
इस अवसर पर प्रो.
गणेशीलाल और डॉ. अशोक तंवर के अलावा भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग,
चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक मक्खन सिंगला, सिरसा के प्रभारी और
चेयरमैन वेद फूलां, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा सहित
अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिरसा: हमारी संस्कृति विकसित भारत और विकसित विश्व की संस्कृति: प्रो. गणेशीलाल
Apr 13 2024 8:19PM
202655
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











