गणेश दास अरोड़ा कई महीने से तनाव में थे। करीब दो सप्ताह पहले भी उन्होंने छलांग लगाकर
आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें बचा लिया। गणेश दास अरोड़ा को इसी साल अक्टूबर में सेवानिवृत्त होना था। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। गणेश दास अरोड़ा बुधवार को अपने दफ्तर में रोजाना की भांति छठी मंजिल पर फाइलें निपटाने में लगे हुए थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपने दफ्तर के बाहर बनी लॉबी में आए। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठी बिल्डिंग से छलांग लगा दी।
सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। हरियाणा सिविल सचिवालय में यह दूसरी घटना है। इससे करीब एक साल पहले भी कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने सचिवालय से कूदकर आत्महत्या की थी।











