देवरिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को देवरिया जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें उनके जूते तक उतरवाए गए।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने परीक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद जूते और बेल्ट उतरवाए गए, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित सामग्री अंदर न ले जाई जा सके। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूते हाथ में लेकर परीक्षा कक्ष तक जाना पड़ा, जो चर्चा का विषय बना रहा। बायोमेट्रिक सत्यापन और आई स्कैनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि जांच में समय लगा, लेकिन इससे परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित हुई।
पहली पाली में जिले के 10 केंद्रों पर करीब 4,224 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुशीनगर, गोरखपुर और संतकबीरनगर समेत अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और प्रत्येक पाली में 409 पुलिसकर्मी तैनात रहे। सेक्टर, स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या गड़बड़ी की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका लक्ष्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। वहीं, दो दिनों में आयोजित चार पालियों की परीक्षा में 16,896 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13,511 ने परीक्षा दी, जबकि 3,385 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को 1,719 और रविवार को 1,666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: देवरिया में 10 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थी शामिल
Udai Prakash
Apr 27 2026 4:34PM
200582
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
