कैबिनेट मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी दीपा मलिक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन, । मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को पत्नी के साथ उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन किए । इसके अलावा पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची और उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर मनोकामना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की । यहां महाकाल मंदिर के पुजारी महेश ने पूजन सम्पन्न करवाया। तत्पश्चात् मंत्री गोविंद राजपूत ने मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल जी व श्री सिद्धि विनायक भगवान के भी दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश समेत देशवासियों के खुशहाली की कामना की है।
दूसरी ओर पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भी रविवार उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दीपा यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। उन्होंने दर्शन नंदी हॉल से किया। पूजन, अर्पित पुजारी ने सम्पन्न कराया। दीपा ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि वे इस वक्त पैरालंपिक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है, जिसमें कि देश की अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मैडल प्राप्त करने में भारत सफल हो, यही मनोकामना भगवान से यहां उन्होंने की है। इसके साथ ही उनका कहना रहा कि वे अपने परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने यहां आई हैं ।










131.jpg)
