सिरसा। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वयं को किसान हितेषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार किसानों की बात सुनने के बजाए उनके जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम कर रही है। कही किसान खाद को लेकर भटक रहा है तो कहीं जलभराव से फसलें खराब हो रही है तो कही पर सेम समस्या के चलते भूमि बंजर ही रही है। हरियाणा के अंमित छोर पर बसे सिरसा जिला के डबवाली क्षेत्र के अनेक गांव आज भी टेल तक पानी न पहुंचने को लेकर परेशान है, धरनारत है पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर सीधी बातचीत की जाए। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र सहित अनेक गांवों के किसान पिछले कई महीनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार बार-बार यह दावा करती है कि नहरों का पानी अंतिम छोर तक पहुंच रहा है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। कुमारी सैैलजा ने कहा कि हरियाणा में किसानों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में जहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं डबवाली दरबार क्षेत्र के किसान बूंद-बूंद पानी के लिए आंदोलन करने को विवश हैं। यह सरकार की विफल नीतियों और लापरवाही का नतीजा है। सांसद ने कहा कि नहरों की नियमित सफाई और मरम्मत न होने, तटबंधों को मजबूत न किए जाने और पानी के अनुचित वितरण के कारण हजारों किसान परिवारों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। किसान अपनी फसलों को समय पर सिंचाई न मिलने से बर्बाद होते देख रहे हैं।
सिरसा: किसानों को सिंचाई पानी से वंचित कर रही है सरकार: कुमारी सैैलजा
Sep 28 2025 3:53PM
203810
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











