गोपालगंज।स्कूल जाने के दाैरान शुक्रवार काे एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है। नदी के रास्ते पहुंचे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या किसने की इसका खुलासा नहीं हो सका है।
अरविंद यादव शुक्रवार की बाइक से मिडिल स्कूल झीरवा में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। गोली लगने से मौके पर ही अरविंद यादव की मौत हो गई। अरविंद यादव के बेटे विश्वजीत यादव उचकागांव प्रखंड के प्रमुख हैं। गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष भी हैं। हत्या के बाद से परिजन और समर्थकों में भारी आक्रोश है।
परिजन के अनुसार पांच गोली शिक्षक को लगी है। सदर अस्पताल में पुलिस शव लेकर पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। शिक्षक अरविंद यादव की पत्नी लगातार 10 साल तक श्यामपुर पंचायत में मुखिया रह चुकी हैं।
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि अरविंद यादव शिक्षक थे वो अपने स्कूल जा रहे थे। घर से आधा किलोमीटर दूरी पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। एसआईटी बनाई गई है। पहले पोस्टमार्टम होगा। परिवार वालों से भी बात की गई है। जिन लोगों पर शक है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वजह पूर्व का विवाद है। कई और भी पहलू हैं उस पर एसआईटी जांच कर रही है। जैसा परिवार वाले आवेदन देंगे उस आधार पर कार्रवाई करेंगे
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
