-भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता परेशान, सोमवार सुबह मिलेगा सिलेंडर
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गैस की लगातार कमी से जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं गैस एजेंसी संचालक भी सप्लाई न आने के कारण मजबूर होकर एजेंसी बंद करने को विवश हैं। रविवार को रतिया शहर में भारत गैस एजेंसी ने शटर बंद कर दिया और बाहर पोस्टर चस्पा दिया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है।एजेंसी ने शटर बंद कर बाहर पोस्टर लगाया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं है इसलिए सिलेंडर सोमवार सुबह को मिलेंगे और पर्ची भी सोमवार को काटी जाएगी। एजेंसी के बंद होने के बाद गैस उपभोक्ताओं में भी काफी निराशा देखी गई।भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी रामनिवास ने बताया कि उनके पास गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण मजबूरन एजेंसी बंद करनी पड़ी। उपभोक्ताओं को परेशान न होने के लिए जानकारी देने हेतु पोस्टर चस्पा किया गया है। गैस उपभोक्ताओं ने कहा कि वह सुबह ही गैस लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने गैस खत्म होने की बात कहकर एजेंसी का शटर बंद कर दिया है।
फतेहाबाद : गैस सप्लाई न होने से रतिया में भारत गैस एजेंसी बंद
Mar 22 2026 3:25PM
202556
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











