अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार काे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि महमदपुर ग्राम सभा निवासी रंजीत यादव ने तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी पर उसी के ग्राम सभा के पूरे पंडित गांव निवासी अशोक मिश्र ने उसे पुलिस विभाग में आरक्षी की नाैकरी दिलाने का झांसा दिया और आठ लाख रुपये ले लिये। तहरीर में बताया गया कि आराेपित अशाेक ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों से ऑनलाइन 24 लाख रुपये और छह लाख रुपये कैश ले लिया। पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जब इन लोगों का नाम भर्ती परीक्षा में नहीं आया तो यह लोग अशोक मिश्र से पैसा मांगने लगे। इस पर अशोक और उसके गुर्गाें ने पीड़िताें काे धमकाने लगे। इस मामले में पीड़ित अभ्यर्थियों ने आराेपिताें के खिलाफ शिकायत की है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस प्राप्त सबूतों के आधार पर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई प्रचलित है।
आरक्षी की नाैकरी दिलाने का झांसा देकर बेराेजगाराें से ठगी, मुकदमा दर्ज
udai prakash
Jul 30 2025 4:35PM
201091
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
