गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो गांव निवासी विजय यादव हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया। शुक्रवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि मृतक विजय यादव हत्याकांड को उसके गांव के आरोपिताें ने अंजाम दिया । चारों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में सिंघो गांव निवासी बाबूचंद यादव, पवन यादव, अरुण शर्मा और मनोज यादव शामिल हैं। हत्याकांड के कुछ ओर आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
एसपी ने बताया कि चारों आरोपिताें के साथ कई अन्य ने विजय यादव की हत्या एक पुराने रंजिश में शामिल है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ कि मृतक के साथ उसके कत्ल के आरोपिताें के बीच किस बात को लेकर रंजिश थी ।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाले कई समानों को भी बरामद किया है। इसमें एक बॉलरों पिकअप शामिल है। आरोपितों ने दो दिन पहले मृतक का अपहरण कर जमुई के सिमुलतल्ला ले जाकर धारदार हथियार फरसा से वारकर हत्या की । पुलिस ने फरसा के साथ चारों के मोबाइल फोन और तार, बेल्ट, गमछा मृतक के कपड़े के साथ हत्या के दौरान जिस कपड़े को पहनकर विजय की हत्या किया। उसे भी बरामद कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने जमुई के सिमुलतल्ला के पुल के समीप से मिट्टी भी जब्त किया गया है।
जहां बेदर्दी के साथ विजय की हत्या धारदार हथियार और गमछा से हाथ बांधकर और तार से गला दबाने के बाद फरसा से वारकर किया गया था। बताया गया कि बीते गुरुवार को शव मिलने के बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और जमुई के झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ कई थाना की पुलिस सक्रिय हुई। टेक्निकल बिंदुओं पर जांच शुरु हुई और टेक्निकल बिंदुओं का सहारा लेकर हत्याकांड के आरोपितो तक पुलिस पहुंच पाई।
विजय यादव हत्याकांड का खुलासा , चार गिरफ्तार
Udai Prakash
Jan 31 2025 6:35PM
200672
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
