जालौन। जनपद में बाढ़ का पानी इस समय लोगों के लिए मुसीबत का जंजाल बनता हुआ नजर आने लगा है। पानी से घिरे मुहल्लो में लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, बीमारी में भी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसा ही कुछ मामला कोंच नगर क्षेत्र में देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी से घिरे कोंच मुहल्ला गांधीनगर में शम्भूशाह मंदिर के समीप बगीचे में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला अंजली पत्नि धर्मेंद्र का गुरुवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। सभासद प्रतिनिधि नरेश कुशवाहा ने पालिका के ट्रैक्टर व कर्मचारियों के सहयोग व मुहल्ले के लोगों ने प्रसूता महिला को चारपाई पर लिटाया और घुटनों तक बाढ़ के पानी में घुसकर उसे कुछ दूर तक ले आए। जिसके बाद ट्रैक्टर में उसे बैठाकर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहाँ से उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों की त्वरित मदद से फिलहाल अंजली की हालत बिगड़ने से बच गयी और रात्रि समय महिला ने झांसी में बेटे को जन्म दिया।
बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, ग्रामीणों की मदद से बची गर्भवती महिला की जान
Sep 20 2024 12:23PM
203462
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











