मीरजापुर। ड्रमंडगंज वनरेंज के बंजारी जंगल के कंपार्टमेंट नंबर चार और पांच में गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती जा रही है और अब तक करीब चार सौ मीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले चुकी है। दूर से ही बंजारी पहाड़ पर आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन दरोगा अभिषेक सिंह, वनरक्षक अनादि तिवारी और अन्य वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इससे पहले 15 मार्च को भी बंजारी जंगल में आग लगी थी, जिससे बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए थे।
वन दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि यह मध्य प्रदेश के जंगलों से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में फैल गई है। वन विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके, ताकि जंगल और वन्यजीवों को अधिक नुकसान न हो।
मीरजापुर: बंजारी जंगल में भीषण आग, वन विभाग की टीम बुझाने में जुटी
Mar 27 2025 9:28PM
201902
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
