अररिया।फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर मंगलवार की देर रात करीब दस बजे दुकान बंद कर रहे एक मनिहारा दुकानदार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दुकानदार के दाएं बांह में लगी है।
घायल दुकानदार को आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार दोनों बदमाश दुकानदार से लूटपाट करने आये थे। सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया और इलाके में घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुट गई।
दुकानदार अरुण केशरी ने बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाश उनके दुकान के काउंटर पर पहुंचा। उस समय वह और उसका बेटा दुकान बंद करने को लेकर समानों को समेटने में लगा था। वह दुकान के काउंटर के बाहर था, जबकि उनका बेटा दुकान में काउंटर के पास समान को व्यवस्थित कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और सारा पैसा निकालने के लिए धमकी देना शुरू किया।
इसी दौरान उसने बाहर में पैसे नहीं होने की बात कही तो बदमाश ने उन पर गोली चला दिया। गोली दाएं बांह में लगी।गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक स्टार्ट कर जिस दिशा से आया था, उसी दिशा की ओर निकल गया।
मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मनिहारा दुकानदार अरुण केशरी को दुकान बंद करने के क्रम में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है।मामले की छानबीन की जा रही है।
बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली
Udai Prakash
Feb 18 2026 11:39AM
201433
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
