झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा मार्केट में बुधवार तड़के आस-पास बनी दो दुकानों में अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटें उठने लगी। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि इसमें एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगने की घटना हो चुकी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी कमलजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह की कस्तूरबा मार्केट में आस-पास में ही रेडीमेड कपड़े ओर मैचिंग सेंटर की दुकानें हैं। बुधवार तड़के करीब पांच बजे दोनों की दुकानों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं को देख आस-पास रहने वाले परिवारों में अफरातफरी मच गयी। जब तक लोग कुछ समझते इससे पहले ही धुआं आग की बड़ी-बड़ी लपटों में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद दुकानों की शटर काट कर आग को बुझाया। इस आगजनी में दोनों दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। गौरतलब है कि इन दुकानों में से एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख
Jan 29 2025 4:51PM
203274
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











