जमशेदपुर, । जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हर-हर गुट्टू
स्थित नारायणी इंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग
लग गई। इस घटना में दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए।
बताया
गया कि दुकान मालिक शिवम गुप्ता मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।
बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है।
उन्होंने पाया की दुकान के पिछले हिस्से में तार जली पड़ी है। देर ना करते
हुए उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दी। तत्काल
अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से
आग बुझाया। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनका 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ
है।
जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और
जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि
प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है। फिलहाल मुख्य कारणों की
जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदार के अनुसार 13
लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
जमशेदपुर में कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
Manisha Singh
Jul 24 2024 5:01PM
201534
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
