जमशेदपुर।फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीसी ऑफिस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड राज्य की तैयारियों की जानकारी दी।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमडीए प्लान 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के कुल नौ जिलों चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में चलाया जायेगा । इसमें कुल एक करोड़ 41 लाख 37 हजार 2 सौ 28 लोग की कुल आबादी हैं, जिसमें हमने एक करोड़ 24 लाख 40 हजार सात सौ 60 लोगों को दवा देने का लक्ष्य हैं।
हमलोगों ने कुल एक हजार सात सौ 77 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया हैं, इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनाई हैं।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है इसलिए मैं मांग करता हूं कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। साथ ही बरसात का मौसम चल रहा है। इसलिए प्रत्येक राज्य में ख़ासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द करने की कृपा करें।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तय समय और लक्ष्य पर राज्य से फाइलेरिया खत्म होगा।
तय समय और लक्ष्य पर खत्म होगा राज्य से फाइलेरिया : मंत्री
Udai Prakash
Aug 10 2024 2:40PM
201276
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
