गौतम बुद्ध नगर। थाना बीटा- दो में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन्होंने उसकी 5 वर्ष की बेटी को जबरन उस समय अगवा कर लिया जब वह स्कूल बस से नीचे उतर रही थी।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 5 वर्ष की बेटी को उसके पति सत्यजीत प्रसाद सिन्हा और अन्य लोगों ने उस समय जबरन अगवा कर लिया जब वह स्कूल बस से अपने घर के पास नीचे उतर रही थी। उनके अनुसार यह घटना 18 सितंबर की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति उनकी बेटी को गलत तरीके से छूते हैं। उनकी बेटी का उत्पीड़न करते हैं, तथा वह उनसे काफी डरी हुई है। महिला के अनुसार उनके पति कार से टक्कर मारकर उनकी और उनकी बेटी की हत्या का प्रयास भी कर चुके हैं। महिला डॉक्टर के अनुसार उनके पति और उनके बीच घरेलू हिंसा और तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, 5 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप
Sep 24 2025 11:19AM
201937
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











131.jpg)