यमुनानगर। यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र निवासी ललहाड़ी कलां ने बताया कि वह गांव में सीमेंट और हार्डवेयर का काम करता है।
शुक्रवार शाम वह अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से व्यासपुर से गांव की ओर लौट रहा था। उनके आगे उसका भतीजा बलजीत सिंह अपनी बाइक पर चल रहा था। शाम को जब वे सोम नदी पुल के पास, गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल अचानक गलत दिशा में आ गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही उस बाइक ने बलजीत सिंह की मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में बलजीत सिंह को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को पहले व्यासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जगाधरी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जगाधरी में उपचार के बाद उसे यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार उसे निजी अस्पताल ले गया।
इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में शनिवार को उसे पंजाब के डेराबसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक हादसे के समय टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का नंबर लोगों ने नोट कर लिया था, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। व्यासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
यमुनानगर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
Mar 16 2026 12:45PM
202726
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











