पानीपत, । पानीपत की गोपाल कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गाजियाबाद निवासी एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना पुराना औद्योगिक ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अपहृत नाबालिग की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ पास की एक फैक्ट्री में काम सीखने जाती थी।
छह अप्रैल की दोपहर को वह खाना खाकर दोबारा फैक्ट्री के लिए निकली थी। फैक्ट्री के पास पहुंचकर उसने अपनी सहेली से कहा कि वह दुकान से कुछ सामान लेने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से लड़की का पीछा कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें गाजियाबाद और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
पानीपत: शहर की एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की का अपहरण,मामला दर्ज
Apr 8 2026 2:45PM
202678
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











