प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने के चलते पटाखा व्यवसायी की मौत हो गई। साथ ही बहू और बेटी घायल हो गई।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिरियामऊ में मुख्तार पुत्र निसार (55 ) के घर में रखे पटाखों में विस्फोट की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस व फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया। घटना में मुख्तार की मृत्यु हो गई। मृतक की पुत्री और बहू घायल है। घायलों को एसआरएन हॉस्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पटाखा के गोदाम का लाइसेंस की वैधता वर्ष 2026 तक है । किंतु मृतक के द्वारा गोदाम के पास पटाखों का अवैध रूप से घर पर भण्डारण कर रखा गया था। पटाखा के अवैध भंडारण वी विस्फोट के मामले की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरे होने के बाद कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतापगढ़ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट एक की मौत, दो घायल
Udai Prakash
Oct 11 2024 12:24PM
200562
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
