BREAKING NEWS

राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गोपेश्वर में पुतला दहन

राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गोपेश्वर में पुतला दहन
गोपेश्वर। भाजपा और एनडीए गठबंधन के नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही अनर्गल बयानबाजी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गोपेश्वर तिराहे पर बयानबाजी करने वाले नेताओं का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और उनके सहयोगी दल घबराए हुए हैं, जिसके चलते वे राहुल गांधी के खिलाफ निराधार बयान दे रहे हैं। विष्ट का आराेप है कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविन्द्र सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लगातार राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, और यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हो रहा है।

Subscribe Now