सारण। छपरा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, जो इस वर्ष 10 दिसंबर 2025 तक चलेगा। यह मेला अब युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा मंच बनने जा रहा है. जिला प्रशासन ने पर्यटन और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल कैलेंडर जारी किया है। इसका उद्देश्य खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को मेले की ओर आकर्षित करना है.
जिलाधिकारी अमन समीर, और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार इस कैलेंडर के अनुसार 18 नवंबर से प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो कर जो 9 दिसम्बर को संपन्न होगा, प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य रूप से डाक बंगला मैदान और रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में किया जाएगा. प्रमंडलीय खेल अधीक्षक एवं जिला खेल पदाधिकारी के संयोजन में विभिन्न खेल संगठनों के अधिकारी, निर्णायक, तकनीकी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी को सम्मिलित कर 14 खेल विधाओं की समितियां बनाई गई हैं इन समितियां का कार्य है की निर्धारित तिथि और समय पर खेल प्रतियोगिता का स्वच्छ एवं निष्पक्ष आयोजन संपन्न करा कर जिला प्रशासन को विजेता और उपविजेता सहित अंक तालिका की सूची उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था आदि के लिए खेल ग्राम के निर्माण मे अपेक्षित सहयोग प्रदान करना.
जिलाधिकारी ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, सोनपुर मेले की ऐतिहासिकता और परंपरा को कायम रखते हुए हम इसमें आधुनिकता और युवा ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं. खेल प्रतियोगिताएं सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मेल-जोल का अवसर प्रदान करेंगी, जिससे मेले का आकर्षण कई गुना बढ़ेगा.
इस नए खेल कैलेंडर ने सोनपुर मेले को राष्ट्रीय स्तर पर एक बहुआयामी आयोजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
सारण जिला प्रशासन की दूरदर्शी सोच के कारण खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बनने जा रहा सोनपुर मेला
udai prakash
Nov 12 2025 12:59PM
201471
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
