मायका पक्ष ने कहा कि गले में चाेट के निशान
बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जेिले में दहेज के नाम पर एक और बेटी की जान चली गई। शादी के महज नौ महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद निवासी डॉक्टर मोहम्मद तल्हा की 26 वर्षीय पत्नी एडवोकेट महजबीन की बीती रात घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महजबीन को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के चाचा, मोहल्ला सहसवानी टोला निवासी एडवोकेट अच्छन अंसारी ने बताया कि महजबीन का विवाह 27 फरवरी 2025 को धूमधाम से हुआ था। विवाह में एक कार भी दहेज में दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मनपसंद कार न मिलने पर नाराज चल रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर महजबीन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसने मायके वालों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया।
परिवार वालों का कहना है कि महजबीन की गर्दन पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। मायके पक्ष ने पति, ससुर, सास, दो नंद और नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति, ससुर समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज
udai prakash
Nov 27 2025 4:15PM
200744
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
