BREAKING NEWS

बसमतिया में लगा जनता दरबार, डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

बसमतिया में लगा जनता दरबार, डीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद
अररिया। जिले के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को डीएम का जनता दरबार लगा। जिसमें डीएम ने फरियादियों की फरियाद सुनी और प्राप्त आवेदन के आलोक में अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

मौके पर डीएम विनोद दूहन ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष प्रस्तुत की।समस्याओं से जुड़ी 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग से 40, राजस्व विभाग से 25, आईसीडीएस से 02, पंचायती राज विभाग से 03, एलएसबीए से 03, समाजिक सुरक्षा कोषांग से 08 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित 08 आवेदन शामिल रहे।

मौके पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी समेत फारबिसगंज अनुमंडल के अधिकारीगण मौजूद थे।

Subscribe Now