देवरिया। लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में शुक्रवार को घर के बाहर टीनशेड डालते वक्त बिजली के करंट की चपेट में आकर फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर,मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनुआ निवासी कृष्ण बिहारी पाण्डे के घर पर टीनशेड लगाया जा रहा था। इस दौरान टीनशेड में करंट उतर आया। देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने के चक्कर में आठ लोग करंट से झुलस गये। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, डॉक्टर ने जनुआ के रहने वाले मोनू पाण्डेय (26), गुंजन (22) और पवन कुशवाहा (18) को मृत घोषित कर दिया। मोनू आर्मी में जवान था।
वहीं, झुलसे लोगों में सजाव निवासी छोटू विश्वकर्मा,जनुआ निवासी शत्रुधन पांडे (55), वेद प्रकाश पांडे (22), अजय (25) और कृष्ण बिहारी पाण्डे (50) का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
टीनशेड डालते समय करंट की चपेट में आकर फाैजी समेत तीन की माैत
Udai Prakash
May 24 2025 12:33PM
200186
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











131.jpg)