नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि रविवार तड़के विवेक विहार में एक इमारत में आग लगने नौ लोगों की मौत हो गई है।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस अग्निकांड से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने इस अग्निकांड में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी और आपातकालीन दल स्थिति को संभालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने विवेक विहार अग्निकांड पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया
udai prakash
May 3 2026 5:35PM
199582
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
