रीवा,। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्य
प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति
समारोह में ‘व्याख्यान एवं रचनापाठ’ आज 2 अगस्त को सायं 7.00 बजे से गुप्ता
गार्डन, शासकीय महाविद्यालय के पास, सागर-भोपाल रोड, बेगमगंज, जिला-रायसेन
(म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में डॉ. विकास दवे
(निदेशक साहित्य अकादमी, मप्र.) ने शुक्रवार सुबह बताया कि आयोजन में प्रथम
सत्र की अध्यक्षता डॉ. आनंद कुमार सिंह करेंगे एवं डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा
व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र में प्रदीप सोनी ‘शून्य’, दिनेश याज्ञिक,
मुकेश शांडिल्य, प्रतीक चैहान, रुद्र प्रताप, लव कुमार यादव, संगीता सरल,
डॉ. प्रार्थना पण्डित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। स्थानीय संयोजक एवं
संचालक के रूप में नीतेश व्यास रहेंगे । आयोजित व्याख्यान एवं रचनापाठ में
सभी ज्ञानवानों और जिज्ञासुओं से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है ।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











