बिलासपुर/रायपुर । जिले के सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की लाश शनिवार
अलसुबह नीम के पेड़ से लटकती मिली है। मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के
बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर
पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनकी लाश घर के पीछे नीम के पेड़ पर लटकती मिली
है। सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी
के अनुसार मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के
पद पर कार्यरत था। थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ड्यूटी
से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला।
इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर लटक गए।
रात
1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को
दी। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुट गई। रात करीब 4 बजे प्रधान आरक्षक लखन
मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले के जांच में जुट गई
है।
बिलासपुर : नीम के पेड़ से लटकती मिली प्रधान आरक्षक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
May 4 2024 2:27PM
203152
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











