सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया पूरे विशेन गांव में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार वालों रो-रोकर हाल बेहाल है।
कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया पूरे विशेन गांव निवासी रेखा (20) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। युवती के भतीजे ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
परिवार के सदस्यों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुड़वार पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की जाँच की जा रही है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











