रामगढ़। रामगढ़ जिले में बढ़ती ठंड की वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शाम ढलने के बाद ठंड की वजह से सड़कों पर भी लोग कम ही निकल रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़क पर ही रहने को मजबूर हैं। ठंड में लोगों के बीच रात में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार पहुंचे।उन्होंने उन जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाया और ठंड से राहत दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर ठंड से परेशान लोगों को जब कंबल की गर्माहट मिली, तो उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूरे जिले में कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसा प्रयास रहता है कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे। दिन में कंबल लेने वालों की संख्या तो बहुत रहती है, लेकिन जरूरतमंद तो वही है जो रात खुले आसमान के नीचे गुजारने को मजबूर है। यही वजह है कि रात में अधिकारियों के साथ वे खुद सड़क पर निकले, ताकि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंच सके।
डीसी चंदन कुमार ने बताया कि कंबल वितरण का कार्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया जाना है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके।
ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल
Jan 10 2025 9:07PM
201901
5
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
