हजारीबाग। राज्य भर में प्रसिद्ध जिला के कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा स्थित नृसिंह मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह का दर्शन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ रात दो बजे से लगनी शुरु हो गई थी और अहले सुबह चार बजे पट खुलते ही भगवान नरसिंह के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। 400 साल से भी अधिक पुराने इस मंदिर में सांसद मनीष जायसवाल के अलावे कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद से लेकर पटना और रांची से आए श्रद्धालुओं ने भी माथा टेका। पूरे दिन पूजन का दौर चलता रहा। अहले सुबह आठ बजे तक मंदिर प्रागंण से बाहर 500 मीटर लंबी लाईन लगी थी।
श्रद्धालुओं का लाईन दोपहर बाद तीन बजे तक भी लगी थी। पूजा और मेला को लेकर नृसिंह मंदिर पूजा समिति के जरिये विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं कई अन्य सामाजिक संगठनों का स्टाल भी मेला में लगाया गया था। श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण महाप्रसाद के रुप में किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर का आयोजन किया गया था। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कटकमदाग पुलिस के अलावा स्काउट एंव गाईड के कैडेट भी मंदिर के व्यवस्था में लगे हुए थे।
कार्तिक पूर्णिमा पर नृसिह मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
udai prakash
Nov 15 2024 9:17PM
200271
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
