चित्तौड़गढ़। शहर के द्वारिका नगर में नदी से निकल कर पहुंचे मगरमच्छ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। तत्काल क्षेत्र की जानकारी वन विभाग के साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनिट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसे अब बस्सी बांध में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने से सभी ने राहत की सांस ली है।
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में आने वाले द्वारिका नगर में गुरुवार रात को मगरमच्छ दिखाई दिया था। द्वारिका नगर से करीब 300 मीटर दूर ही बेडच नदी बह रही है। बरसात में यह मगरमच्छ घोसुंडा बांध की तरह से बह कर आया हो। खेतों में होते हुए आबादी के बीच में पहुंच गया। क्षेत्र के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो दहशत में आ गए। एक युवती ने इसकी सूचना वार्ड 14 के पार्षद शांतिलाल जाट को दी। इस पर पार्षद ने पहले नगर परिषद आयुक्त को सूचना दी। इनसे नम्बर लेकर उप वन संरक्षक को अवगत करवाया। इस पर थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम पहुंची तब भी मगरमच्छ झाड़ियों में ही मुंह खोल के बैठा हुआ था। यह मगरमच्छ वयस्क होकर करीब सात से आठ फीट लम्बा था। वन विभाग की टीम ने 20 मिनिट की मशक्कत के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसे वाहन में डालकर वन विभाग कार्यालय लेकर आए, जिसे शुक्रवार को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।
बेडच नदी से आबादी में पहुंचे मगरमच्छ से दहशत, 20 मिनिट में किया रेस्क्यू
Sep 13 2024 4:11PM
204155
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











