डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जलगंज स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार को अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी शहर के मुबारक गंज निवासी 40 वर्षीय अशोक सोनी और उसके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को गोली मार घायल कर दिया।
पुत्र राजवीर को पैर में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी को तीन गोली लगी है। गोली लगने से घायल व्यवसायी को सदर अस्पताल सासाराम से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना सुबह तीन से चार बजे की है। व्यवसायी अपने दुकान पर दीपावली की पूजा करा रहे थे। उसी वक्त दो बुलेट बाइक पर सवार छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले।
अपराधियों ने लूटपाट या किसी पुरानी रंजिश को ले घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।
उन्होंने बताया कि दुकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज देखकर अपराधियों की पहचान की जा रही है।
अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी और उसके पुत्र को गोली मार किया घायल
udai prakash
Oct 21 2025 10:55AM
201640
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
