बोकारो। जिले के फुसरो थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने ज्ञान ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग की। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
बताया जाता है कि संचालक ज्ञानेश्वर प्रसाद सोनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान दो बाइक सवार उनकी दुकान के पास पहुंचे और फायरिंग कर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि गोली दुकान के शीशे में लगी, जिससे कारण वह बाल-बाल बच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा व गोली बरामद किया है।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड के बाद व्यवसायी संघ फुसरो व राजनीतिक दलों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के संबंध में दुकान ज्ञानेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि गोली किसने चलाई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन एक सप्ताह पूर्व मैसेज के जरिये उन्हें रंगदारी की धमकी दी गयी थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी।
बोकारो में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान पर चलाई गोली, आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क पर लगाया जाम
Udai Prakash
Jun 12 2024 1:56PM
201059
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
