सुगौली में फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली
मोतिहारी,16 मार्च।जिले के सुगौली थाना क्षेत्र दक्षिणी सुगांव पंचायत के बड़ा बौधा गांव के छठ घाट के समीप गुरुवार करीब 10 बजे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारकर लूटने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ने के बाद लुटेरे भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के अनुसार घायल कर्मी की पहचान पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना के बारी टोला निवासी बद्री प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।जो जिले हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित उत्कर्ष बैंक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है।
बताया जा रहा है कि, कंपनी के काम से दक्षिणी सुगाव पंचायत होकर जा रहा था।इसी बीच घात लगाये अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के समीप एक पेड़ के पास तीन लोग छिपे थे। जो फाइनेंस कर्मी जितेंद्र कुमार के पहुंचते हीं उस पर हमला कर दिया। गोली चलाई और लूटने का प्रयास किया। लूटपाट और गोली चलने की आवाज सुन आसपास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।भीड़ को देख बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे भाग निकले। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस ने घायल को सुगौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया।
गोली उसके जांघ में फंसी है।वही दिन दहाड़े लूटपाट और गोली मारने की इस घटना से आसपास के लोगो में आक्रोश व्याप्त है।










131.jpg)
